क्या चीन ने नेपाल को दिया धोखा? क्या है बाढ़ को लेकर 45 मिनट वाली चूक?
नेपाली सूत्रों के अनुसार, तिब्बत के केरुंग क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ की चेतावनी नेपाल को 45 मिनट की देरी से मिली। दरअसल, चीनी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि तिब्बत के केरुंग काउंटी इलाके में नेपाली समयानुसार सुबह 8:15 बजे ही बाढ़ आ चुकी थी जबकि 9 बजे के आसपास इसकी जानकारी नेपाली शासन को मिली।