क्या छात्राओं को सरकार दे रही मुफ्त में स्कूटी? जानें दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री फ्री स्कूटी योजना' के तहत कॉलेज जाने के लिए छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दे रही है। हालांकि, पीआईबी द्वारा किए गए फैक्ट चेक में यह दावा फर्ज़ी निकला। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई 'फ्री स्कूटी योजना' नहीं चलाई जा रही है।