क्या छोले और मूंगफली खाने से बढ़ता है यूरिक एसिड? एक्सपर्ट ने दूर किया कन्फ्यूज़न
कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित सुराना ने बताया है कि छोले और मूंगफली में प्यूरीन (यूरिक एसिड बढ़ाने वाला प्रोटीन) होता है लेकिन सीमित मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने कहा, "ये दोनों वेट मैनेजमेंट में कारगर हैं...प्लांट प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम-पोटाशियम से भरपूर हैं। ब्लड शुगर नियंत्रित रखते हैं और हार्ट को हेल्दी रखते हैं।"