क्या ज्योति के आतंकी संगठन से संबंध हैं व उसकी सैन्य जानकारी तक पहुंच थी?, पुलिस ने किया स्पष्ट
हिसार (हरियाणा) पुलिस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर कहा है, "अब तक सीधे तौर पर ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है...जिससे कहा जा सके कि...आरोपी का संपर्क किसी आतंकी संगठन से था।" पुलिस ने कहा, "आरोपी की किसी सैन्य-रक्षा या रणनीतिक जानकारी तक पहुंच के बारे में...कोई तथ्य सामने नहीं आया है।"