क्या ज़रदारी को हटाकर मुनीर बनेंगे पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति? गृह मंत्री ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को पद से हटाए जाने और सेना प्रमुख आसिम मुनीर के नए राष्ट्रपति बनने की अटकलों को पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं से राष्ट्रपति ज़रदारी भी दुखी हैं और इनका मकसद राजनीतिक व सैन्य नेतृत्व के बीच फूट डालना हो सकता है।