क्या जेल में बंद सांसद अमृतपाल करेंगे उप-राष्ट्रपति चुनाव में वोट? चुनाव आयोग ने दिया यह निर्देश
पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से सांसद अमृतपाल सिंह 9 सितंबर को उप-राष्ट्रपति चुनाव में असम की जेल से ही मतदान करेंगे। निर्वाचन आयोग ने उन्हें डाक मतपत्र जारी करने का निर्देश दिया है। अमृतपाल राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत जेल में बंद हैं और आयोग ने संवैधानिक प्रावधानों के तहत उन्हें वोट का अधिकार दिया है।