क्या जेल से बाहर आने के बाद फिर से दिल्ली के मंत्री बन सकते हैं मनीष सिसोदिया?
दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद उनकी मंत्रिमंडल में वापसी की अटकलें हैं। जेल में होने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनकी नियुक्ति की सिफारिश के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। दरअसल, केंद्र शासित प्रदेशों में सीएम को उप-राज्यपाल को सिफारिश भेजनी होती है।