क्या ट्रैफिक का शोर बढ़ा सकता है पार्किंसन का खतरा? अध्ययन में हुआ दावा
एक अध्ययन में दावा किया गया है कि लंबे समय तक ट्रैफिक के तेज़ शोर के संपर्क में रहने से पार्किंसन रोग का खतरा बढ़ सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, लगातार शोर मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर नकारात्मक असर डालता है। हालांकि, अध्ययन में केवल संबंध सामने आया है, साबित नहीं हुआ कि ट्रैफिक का शोर बीमारी का कारण है।