क्या टैलेंट है!: यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप की गेंदबाज़ी को लेकर वसीम अकरम
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ वसीम अकरम ने एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की गेंदबाज़ी की सराहना की है। उन्होंने कहा, "क्या टैलेंट है! यह खिलाड़ी इस फॉर्मैट को बहुत ही अच्छे ढंग से समझता है।" गौरतलब है कि इस मैच में भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे।