क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं रैपर बादशाह? शिल्पा शेट्टी ने किया इशारा
इंडियन आइडल के सेट से वायरल हुई एक क्लिप से रैपर बादशाह और ऐक्ट्रेस तारा सुतारिया में डेटिंग की अटकलें लग रही हैं। क्लिप में शिल्पा शेट्टी ने बादशाह से कहा, "आपने तो दिन में भी तारे देखना शुरू कर दिया है…या यूं कहें तारा!" वहीं, बादशाह के ब्लश करने पर शिल्पा ने कहा, "तुम लाल क्यों हो गए हो।"