क्या तरबूज और बिरयानी खाने से हो सकती है मौत? डॉक्टर ने बताया सच
टीवी9 भारतवर्ष के मुताबिक, डॉ अजीत जैन ने कहा कि तरबूज और बिरयानी साथ या अंतराल से खाने से मौत होना संभव नहीं है। असली वजह फूड प्वाइजनिंग हो सकती है, जो खुले में रखे खाने से होती है। ऐसे भोजन में खतरनाक बैक्टीरिया पनपते हैं, जिससे उल्टी-दस्त/डिहाइड्रेशन और गंभीर मामलों में बीपी गिरकर जानलेवा स्थिति बन सकती है।