क्या था 'फ्रेजाइल फाइव' जिसका पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 12 वर्षों में 'फ्रेजाइल फाइव' सूची से निकलकर प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है। यह शब्द मॉर्गन स्टेनली ने दिया था जिसमें भारत, ब्राज़ील, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये शामिल थे। इन 5 उभरती अर्थव्यवस्थाओं को वित्तीय झटकों के प्रति संवेदनशील माना गया था। भारत 2014 में इस समूह से बाहर हो गया।