क्या था 35 साल पुराना कश्मीरी पंडित नर्स का हत्याकांड, जिससे कांप उठा था पूरा कश्मीर?
जम्मू-कश्मीर में 1990 के कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट हत्याकांड को फिर खोला गया है। कश्मीर छोड़ चुकीं सरला को सैलरी देने के लिए बुलाया गया था और शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के हॉस्टल से आतंकियों ने उन्हें अगवा कर गैंगरेप किया था। आतंकियों ने गोलियां मारकर दहशत फैलाने के लिए उनके शव को सड़क पर फेंक दिया था।