क्या था ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का परिचय?
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने मुंबई में आत्महत्या कर ली है। फज़िल्का (पंजाब) निवासी मेहता का जन्म पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था और उन्होंने मलयाली ईसाई जॉयस पॉलीकार्प से शादी की थी। वह भारतीय मर्चेंट नेवी में काम करते थे और जब मलाइका 11 वर्ष की थीं तब वह अपनी पत्नी से अलग हो गए थे।