क्या था केबीसी में ₹25 लाख का सवाल जिसका जवाब नहीं दे सका बिहार का ई-रिक्शा चालक?
'केबीसी-16' में पहुंचे मुज़फ्फरपुर (बिहार) के ई-रिक्शा चालक पारसमणि सिंह ₹25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। उनसे पूछा गया था, "...किस लेखक ने गांधीजी से मिले बिना 1924 में 'महात्मा गांधी' नामक पुस्तक लिखी थी?" पारसमणि को इसका सही जवाब (रोमें रोलां) नहीं पता था इसलिए उन्होंने ₹12.5 लाख की इनामी राशि के साथ खेल छोड़ दिया।