क्या था चंद्रयान-3 का वो एक्सपेरिमेंट जिसके फैसले के साथ ही वैज्ञानिकों के कांपने लगे थे हाथ-पांव?
चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम के चंद्रमा पर लैंडिंग के कुछ दिनों बाद इसरो के वैज्ञानिकों के सामने एक दुविधा खड़ी हुई थी क्योंकि एक समूह विक्रम में बचा प्रोपेलेंट बेकार नहीं जाने देना चाहता था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने अप्रत्याशित 'हॉप' एक्सपेरिमेंट किया जिससे दुनिया चकित हो गई। इसमें विक्रम को 40-सेंटीमीटर ऊंचाई तक उठाकर 30-40 सेंटीमीटर दूर लैंड किया गया।