क्या था भगवान राम के धनुष का नाम और क्या है इसके नाम का अर्थ?
भगवान राम के धनुष का नाम 'कोदंड' था इसीलिए श्रीराम को कोदंड भी कहा जाता है जिसका अर्थ 'बांस से बना हुआ' होता है। धार्मिक कथा के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई के दौरान समुद्र को सुखाने के लिए अपना धनुष उठाया था लेकिन तभी समुद्र देवता ने प्रकट होकर उनसे ऐसा न करने का अनुरोध किया था।