क्या थी सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज के चारों ओर दिखी गुलाबी चमक?
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज के चारों ओर दिखने वाली गुलाबी/लाल रंग की चमक 'सोलर प्रोमिनेंस' की वजह से होती है। ये गर्म प्लाज़्मा के बड़े लूप होते हैं जो सूरज की सतह से उसके वायुमंडल तक फैले होते हैं। ये ग्रहण के समय इसलिए दिखाई देते हैं क्योंकि चंद्रमा सूरज के चमकदार फोटोस्फीयर को ढक लेता है।