क्या दुनिया 'स्टैगफ्लेशन' की ओर बढ़ रही है? जानें क्या होता है यह जिसे लेकर डरे हुए हैं एक्सपर्ट्स
ईरान युद्ध के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था पर 'स्टैगफ्लेशन' का खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्टैगफ्लेशन वह स्थिति होती है जब आर्थिक विकास धीमा पड़ता है, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ती रहती है। बकौल विशेषज्ञ, क्रूड की बढ़ती कीमतें लागत बढ़ा रही हैं, जिससे महंगाई पर दबाव बढ़ रहा है जबकि बिज़नेस गतिविधियों में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं।