क्या दिनभर में एक ही वाहन के कई चालान काटे जा सकते हैं?
कुछ मामलों को छोड़कर किसी भी कार/बाइक का एक दिन में कई बार चालान कट सकता है। दोपहिया पर बिना हेलमेट के घर से निकलने के केस में पुलिस एक बार चालान काटने के बाद आपको पूरा दिन के लिए छोड़ सकती है लेकिन ओवरस्पीडिंग, रेड लाइट क्रॉस जैसे नियम उल्लंघनों पर हर बार चालान कट सकता है।