कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन के मुताबिक, गंभीर भावनात्मक/शारीरिक तनाव से टाकोत्सुबो कार्डियोमायोपैथी यानी 'ब्रोकन हार्ट सिंड्रोम' हो सकता है। इसमें हार्ट अटैक जैसे लक्षण दिखते हैं और दिल की मांसपेशियां अस्थाई रूप से कमज़ोर हो जाती हैं। बकौल डॉक्टर, ज़्यादातर मरीज़ इलाज से ठीक हो जाते हैं लेकिन दुर्लभ मामलों में यह स्थिति गंभीर और जानलेवा हो सकती है।