क्या दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने ₹50 लाख की गाड़ी खरीदी? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ₹50 लाख की गाड़ी खरीदी है। फैक्ट चेक में सामने आया कि ‘DL11CM0001’ नंबर प्लेट वाली यह गाड़ी अरविंद केजरीवाल के सीएम रहते हुए खरीदी गई थी। इस गाड़ी को सीएम रहते हुए केवल केजरीवाल ने नहीं बल्कि आतिशी ने भी इस्तेमाल किया था।