क्या पीएम मोदी खुद खरीदते हैं विदेशी मेहमानों के लिए गिफ्ट? जानें कौन करता है खर्च
प्रधानमंत्री जब भी किसी देश के दौरे पर जाते हैं तो वहां के राष्ट्राध्यक्षों को तोहफा देते हैं। एक आरटीआई के मुताबिक, ये तोहफे सरकारी बजट से खरीदे जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में त्रिनिदाद ऐंड टोबैगो की प्रधानमंत्री को राम मंदिर की चांदी की प्रतिकृति और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को चांदी का शेर गिफ्ट किया था।