क्या पाकिस्तान में भी चलती है पेटीएम-गूगलपे जैसी सर्विस, कैसे ऑनलाइन पेमेंट करते हैं लोग?
पाकिस्तान में JazzCash और Easypaisa सबसे लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट हैं, जो भारत के Paytm की तरह काम करते हैं। इसके अलावा, Raast (रास्त) भारत के UPI जैसा एक सरकारी सिस्टम है, जिससे बिना किसी फीस के तुरंत बैंक ट्रांसफर किया जा सकता है। मार्च 2025 से गूगल वॉलेट भी चुनिंदा बैंकों के साथ उपलब्ध है, जिससे कॉन्टैक्टलेस भुगतान संभव है।