विशेषज्ञों के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान स्विमिंग करना सेफ होता है। बकौल विशेषज्ञ, पूल के पानी में डाले जाने वाले कैमिकल्स की वजह से संक्रमण का खतरा नहीं होता। विशेषज्ञ इस दौरान टैम्पॉन/मेंस्ट्रूअल कप/पीरियड स्विमवियर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं क्योंकि सैनिटरी पैड पूल का पानी सोखकर पीरियड ब्लड को रोकने में कम असरदार साबित हो सकते हैं।