क्या पहले किसी नेता को नोबल प्राइज़ मांगते देखा है?: ट्रंप को लेकर शशि थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप असमान्य व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, "क्या आपने पहले किसी नेता को खुलेआम यह कहते सुना है कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं?" थरूर ने भारत को लेकर ट्रंप के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर कहा, "उनके बयानों से भारत के बारे में धारणा नहीं बनानी चाहिए।"