क्या बिना अंडकोष ज़िंदा रह सकते हैं पुरुष? शरीर में आते हैं कौन-कौनसे बदलाव?
कुछ लोग टेस्टिकुलर कैंसर और डैमैज्ड टेस्टिकल्स के चलते अंडकोष हटवाने के लिए सर्जरी करवाते हैं। Cleveland Clinic के मुताबिक, अंडकोष हटाने पर हार्मोन स्तर घट सकता है, जिससे यौन इच्छा में कमी, थकान, अवसाद, हॉट फ्लैश, मांसपेशियों में कमी, ऑस्टियोपोरोसिस और बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दोनों अंडकोष हटने पर पुरुष स्पर्म पैदा नहीं कर पाते।