दिल्ली एम्स की डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने बताया है कि बियर मूत्रवर्धक है जिसके चलते इसे पीने से मूत्र अधिक बनता है। उन्होंने कहा, "इसके सेवन से पेशाब के ज़रिए 5 एमएम से छोटी पथरी निकल सकती है...उससे बड़ी पथरी को बाकी तरीकों से...निकालने की ज़रूरत पड़ती है।" बकौल डॉक्टर, अधिक पानी पीने से भी छोटी पथरी निकल सकती है।