क्या ब्लैक ब्रा पहनने से वाकई होता है ब्रेस्ट कैंसर?
पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल की कंसल्टेंट ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉक्टर रुचा कौशिक के मुताबिक, यह पूरी तरह से मिथक है कि ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। उन्होंने बताया कि इस बात का कोई प्रमाणित डेटा या सबूत नहीं है कि ब्रा का कोई विशेष प्रकार या रंग ब्रेस्ट कैंसर होने के जोखिम को बढ़ाता है।