क्या बकवास है?: 'तारक मेहता' के प्रोड्यूसर का कॉलर पकड़े जाने की खबरों पर ऐक्टर मंदार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल के ऐक्टर दिलीप जोशी और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच अनबन की खबरों पर को-ऐक्टर मंदार चांदवाडकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या बकवास है? ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है? हम सभी शांति से...खुशी-खुशी शूटिंग कर रहे हैं।" दावा किया गया था कि दिलीप जोशी ने असित का कॉलर पकड़ा था।

Load More