क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम? तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 और डीज़ल पर ₹23/लीटर का नुकसान
पश्चिम एशिया तनाव के बीच ब्रेंट $100/बैरल के पार पहुंच गया है। इससे सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹5 और डीज़ल पर ₹23/लीटर का नुकसान हो रहा है। फिलहाल, घरेलू कीमतें 3-महीने से ज़्यादा समय से स्थिर हैं। बकौल एक्सपर्ट्स, अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा रहा तो पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है।