क्या भारत को UAE के OPEC से बाहर निकलने से होगा फायदा?
UAE के OPEC से बाहर निकलने की घोषणा के बाद क्वॉन्टम स्ट्रैटेजी के रणनीतिकार डेविड रोश ने कहा कि भारत जैसे तेल आयातक देशों को सस्ता तेल मिल सकता है। उन्होंने OPEC को एक ऐसा कार्टेल बताया जो कीमतें बढ़ाता है और वस्तुओं की आपूर्ति कम करता है। उन्होंने आगे कहा, "युद्ध के कारण..अन्य बाधाएं होने से...यह तुरंत नहीं होगा।"