क्या भारत करेगा म्यांमार के साथ क्षेत्र की अदला-बदली? सरकार ने दिया जवाब
विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारत-म्यांमार सीमा पर क्षेत्र की अदला-बदली की अटकलों पर कहा है कि दोनों देशों के बीच सीमा के कुछ हिस्सों का सीमांकन अभी बाकी है। मंत्रालय के अनुसार, इन लंबित क्षेत्रों को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, क्षेत्र के आदान-प्रदान के दावे पर मंत्रालय ने कोई पुष्टि नहीं की।