क्या भारतीयों का UPI से हो गया मोहभंग? अप्रैल में करोड़ों के घटे ट्रांज़ैक्शन्स
मार्च में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अप्रैल-2026 में UPI ट्रांज़ैक्शन्स में गिरावट दर्ज की गई। NPCI के मुताबिक, अप्रैल में ट्रांज़ैक्शन वैल्यू 1.7% घटकर ₹29.03 लाख करोड़ रह गई जबकि वॉल्यूम भी 1.3% घटकर 22.35 अरब पर आ गया। हालांकि, सालाना आधार पर अब भी UPI ट्रांज़ैक्शन्स में 25% (वॉल्यूम) और 21% (वैल्यू) की मज़बूत बढ़त बनी हुई है।