क्या भीषण गर्मी से दुबई में पिघल रही हैं कारें? क्या है वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि दुबई में भीषण गर्मी में कारें पिघल रही हैं। वीडियो में कुछ कारों के टेललाइट्स और रियर बंपर पिघले हुए दिख रहे हैं लेकिन इसके पीछेे की वजह शायद कोई आग या एक्सटर्नल डैमेज है। गाड़ियों की नंबर प्लेट से पता चला कि यह वीडियो ओमान का है।