क्या मिर्गी भी हो सकती है शेफाली जरीवाला के निधन की वजह? डॉक्टर ने समझाया
कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कहने वालीं ऐक्ट्रेस शेफाली जरीवाला 15 साल की उम्र से मिर्गी से पीड़ित थीं। मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने इस मामले में बताया कि सडन अनएक्स्पेक्टेड डेथ इन एपिलेप्सी (SUDEP) के जोखिम को तब तक पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता जब तक कि ऑटोप्सी की फाइनल रिपोर्ट न आए।