क्या मच्छरों को भगाने वाली चीज़ों के गंभीर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?
'टाइम्स नाउ' ने कई अध्ययनों के हवाले से बताया है कि रोज़ाना कम-से-कम 8-10 घंटों तक मच्छरों को भगाने वाली चीज़ें इस्तेमाल करने से खून, प्लाज़्मा, ऊतकों और लाल रक्त कोशिकाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। अन्य गंभीर प्रभावों में त्वचा व आंखों में इरिटेशन, कमज़ोरी, इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर और नाक, कान व गले में संक्रमण शामिल हैं।