अलीगढ़ आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीयूष माहेश्वरी के मुताबिक, शिलाजीत महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हॉर्मोन संतुलित करने में मदद करता है जिससे पीरियड्स की अनियमितता, पीसीओडी और मेनोपॉज संबंधी समस्याएं कम हो सकती हैं। शिलाजीत उनमें थकान, कमज़ोरी, लो एनर्जी की समस्या को दूर करता है। शिलाजीत में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स झुर्रियों को कम करते हैं।