क्या यहां कोई ऑडी दिख रही है: पन्नू केस में आरोपी बनाए गए विकास के रिश्तेदार
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश में आरोपी बनाए गए विकास यादव के रिश्तेदारों ने आरोपों का खंडन किया है। अमेरिका के 'विकास ने पन्नू को मारने के लिए शूटर को $15,000 दिलाया' आरोप पर उसके चचेरे भाई ने कहा, "इतना पैसा कहां से आएगा? क्या घर के बाहर कोई ऑडी खड़ी दिख रही है?"