क्या राजनीति में उतरेंगे खान सर? संजय सिंह से मुलाकात के बाद अटकलें तेज़
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में आने की अटकलें तेज़ हो गई हैं। बिहार चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। माना जा रहा है कि खान सर को पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।