क्या रात में एक चम्मच पीनट बटर खाने से आती है बेहतर नींद? डॉक्टर ने बताया सच
डॉक्टर कुनाल सूद के अनुसार, सोने से करीब दो घंटे पहले एक चम्मच पीनट बटर खाने से कुछ लोगों को बेहतर नींद मिल सकती है। डॉक्टर ने कहा कि पीनट बटर में मौजूद ट्रिप्टोफैन, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स दिमाग को शांत रखने, ब्लड शुगर को स्थिर रखने और नींद की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद कर सकते हैं।