क्या रोज़ाना 10,000 कदम चलने से कम हो जाता है वज़न? फिटनेस एक्सपर्ट ने बताया सच
फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे के मुताबिक, रोज 10,000 कदम चलना फायदेमंद हो सकता है लेकिन वज़न घटाने का यह कोई तय फॉर्मूला नहीं है। उन्होंने बताया कि असली असर नियमित मूवमेंट, तेज़ चाल, अलग-अलग एक्सरसाइज़ और सही रूटीन से आता है। सुमित ने लंबे समय तक बैठे रहने को ज़्यादा नुकसानदायक बताते हुए बीच-बीच में एक्टिव रहने की सलाह दी।