क्या रही बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में अलग-अलग वर्गों के लिए कट-ऑफ?
बीपीएसएससी द्वारा आयोजित पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की कट-ऑफ सामान्य वर्ग के पुरुषों व महिलाओं के लिए क्रमश: 162.6 और 152.8 रही। वहीं, कट-ऑफ पिछड़े वर्ग के पुरुषों व महिलाओं के लिए 160.4 व 150, अनुसूचित जाति के पुरुषों व महिलाओं के लिए 149.4 व 123.6 और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों व महिलाओं के लिए 145 व 128 रही।