क्या वाकई याददाश्त बढ़ाता है बादाम? जानें किसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए
फोर्टिस-CDOC के डॉ. अनूप मिश्रा ने बताया है कि बादाम खाने से लोगों की याददाश्त अच्छी हो सकती है। उन्होंने कहा, "इसमें मौजूद विटामिन-E, हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन, मैग्नीशियम...पॉलीफेनोल्स, दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने और नसों के सही कामकाज में मदद कर सकते हैं।" बकौल डॉक्टर, किडनी रोग से पीड़ित लोगों को बादाम नहीं खाने चाहिए।