क्या वापस हो गई अग्निवीरों की योजना? रक्षा अधिकारियों ने दिया जवाब
रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि मौजूदा बैच के 75% अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार मिला है जिसके बाद उन्हें भी सेना में पक्का कर दिया जाएगा। 'क्या योजना वापस ले ली गई?' सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, सिर्फ 2 साल की अतिरिक्त सेवा अवधि शुरू की गई है जिसके बाद सभी अग्निवीर नियमित सैनिक बन जाएंगे।"