क्या वैसलीन जैसी पेट्रोलियम जेली का सेवन करना सुरक्षित है?
एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका के मुताबिक, वैसलीन के संस्थापक रॉबर्ट चेसब्रो ने पेट्रोलियम जेली में औषधीय गुण होने का दावा किया था। पीडियाट्रिशियन डॉक्टर प्रशांत ने बताया है कि पेट्रोलियम जेली विषाक्त न होने के बावजूद सेवन करने के लिए सुरक्षित नहीं है। उनके अनुसार, इसके सेवन से पेट में दर्द, जी मिचलाना, दस्त और आंतों में गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।