मनीकंट्रोल के अनुसार, भारत में वसीयत आमतौर पर रद्द की जा सकती है। यानी वसीयतकर्ता अपने जीवनकाल में मानसिक रूप से स्वस्थ/कानूनी रूप से सक्षम होने पर उसे बदल/नई वसीयत बनाकर पुरानी को रद्द कर सकता है। बकौल रिपोर्ट, कुछ वर्षों में या जीवन की किसी महत्वपूर्ण घटना के बाद वसीयत की समीक्षा करना उपयोगी हो सकता है।