क्या वह बांग्लादेश जैसी हिंसा भारत में भी चाहते हैं?: सलमान खुर्शीद के बयान पर BJP
बीजेपी प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के 'बांग्लादेश में जो हो रहा है वो यहां भी हो सकता है' बयान पर कहा है, "मोदी (प्रधानमंत्री) से नफरत करते-करते वह देश से भी नफरत करने लगे हैं।" उन्होंने कहा, "क्या वह बांग्लादेश जैसी हिंसा भारत में चाहते हैं...क्या वह चाहते हैं कि यहां भी हिंदुओं पर हमले हों।"