क्या शाम के समय आपके पैरों में भी आ जाती है सूजन? यूरोलॉजिस्ट से जानें इसकी गंभीर वजह
यूरोलॉजिस्ट डॉ. भूपत सिंह भाटी ने बताया है कि शाम में टखनों में होने वाली सूजन किडनी की बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है। उन्होंने कहा, "किडनी के ठीक से काम नहीं करने पर शरीर से अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकलता जो शरीर के निचले हिस्सों, खासकर टखनों और पैरों में जमा होने लगता है...इसी कारण सूजन होती है।"