क्या शेयर बाज़ार को है खतरा? विदेशी निवेशकों ने 3 दिन में ₹15,000 करोड़ के शेयर बेचे
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने पिछले 3 दिनों में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹15,000 करोड़ के शेयर बेच दिए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशकों ने अमेरिकी यील्ड में उछाल के कारण तत्काल प्रतिक्रिया दी है और यह शॉर्ट-टर्म पुलबैक है जो ग्लोबल घटनाओं के कारण देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेज़ी आई है।